रामनगरी अयोध्या आज एक और ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (25 नवंबर 2025) को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहरा दिया। अभिजित मुहूर्त में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 161 फीट ऊँचे मंदिर शिखर पर स्थापित 30 फीट लंबे केसरिया ध्वज को बटन दबाकर आरोहित किया।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | PM Modi and RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat ceremonially hoist the saffron flag on the Shikhar of the sacred Shri Ram Janmbhoomi Temple, symbolising the completion of the temple’s construction.
The right-angled triangular flag, measuring 10 feet… pic.twitter.com/Ip8mATz2DC
— ANI (@ANI) November 25, 2025
वैदिक मंत्रोच्चार, घंटियों की ध्वनि और आसमान गूँजते ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच पूरा वातावरण भक्ति, ऊर्जा और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। धर्म ध्वज सूर्य चिन्ह, पवित्र ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष के प्रतीक के साथ विशेष डिजाइन में निर्मित है। इसे अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से जोड़ा गया है ताकि मौसम विपरीत होने पर भी यह निरंतर गरिमा और शान के साथ लहराता रहे। इस आयोजन की व्यवस्था में भारतीय सेना ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम और अधिक सटीक, सुरक्षित और भव्य बन सका।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | Devotees rejoice as the saffron flag rises atop Shri Ram Janmabhoomi Temple Shikhar, constructed in the traditional North Indian Nagara architectural style.
The right-angled triangular flag, measuring ten feet in height and twenty feet in length,… pic.twitter.com/585WR9gtAw
— ANI (@ANI) November 25, 2025
ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शेषावतार मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे रामलला के गर्भगृह में पहुँचे और वैदिक विधि से दर्शन व आराधना की। इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को प्रत्यक्ष अनुभव किया।
Ayodhya Dhwajarohan | The Dharma Dhwaj, measuring ten feet in height and twenty feet in length, bears the image of a radiant Sun symbolising the brilliance and valour of Lord Shri Ram, with an ‘Om’ inscribed on it along with the image of the Kovidara tree.
(Pics: DD) pic.twitter.com/1r3fV7XeXv
— ANI (@ANI) November 25, 2025
धर्म ध्वज स्थापना के साथ ही अयोध्या उत्सव और भक्ति के महासागर में परिवर्तित हो गई है। शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है और पूरी नगरी दीप-सज्जा, पुष्प-सज्जा और पारंपरिक तोरणों से जगमगा रही है। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच, सांस्कृतिक वैभव, धार्मिक भावनाएँ और राष्ट्रीय गौरव एक अद्भुत स्वर में प्रतिध्वनित हो रहे हैं।
Ayodhya Dhwajarohan | PM Modi and RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat ceremonially hoist the saffron flag on the Shikhar of the sacred Shri Ram Janmbhoomi Temple, symbolising the completion of the temple’s construction. UP CM Yogi Adityanath is also with them.
The right-angled… pic.twitter.com/zjTuEfp1jY
— ANI (@ANI) November 25, 2025
यह ध्वजारोहण केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सदियों के तप, विश्वास और संघर्ष के पूर्णत्व का प्रतीक है—रामराज्य की भावना और सनातन संस्कृति की अखंड जय-यात्रा का प्रखर संदेश।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | UP CM Yogi Adityanath says, "…Flag hoisting at the grand temple of Bhagwan Ram in Shri Ayodhya Dham is not a 'Poornaahuti' of a 'Yagya' but a beginning of a new era. I thank PM, Modi, on this occassion on behalf of Ram devotees…"
(Source: DD) pic.twitter.com/SZsEtz0jlh
— ANI (@ANI) November 25, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel