हरियाणा के पानीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ कई मासूम बच्चों की हत्या की, बल्कि शक न जाए इसलिए अपने ही बेटे की भी जान ले ली। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि जब भी कोई बच्चा या बच्ची उसे अपनी तुलना में अधिक सुंदर दिखाई देता था, तो वह उसे मार डालती थी। पुलिस ने उसे एक “साइको किलर” के तौर पर चिन्हित किया है।
विधि की लाश से खुला राज
1 दिसंबर को नौल्था गांव के एक घर के स्टोर रूम में रखे पानी के टब में छह वर्षीय बच्ची विधि का शव मिला था। वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुरुआत में यह एक हादसा लग रहा था, लेकिन जांच गहराई से आगे बढ़ी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे।
पानीपत में एक महिला सीरियल किलर की गिरफ्तारी का बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, महिला पिछले कई वर्षों से छोटे बच्चों की संदिग्ध मौतों के पीछे जिम्मेदार थी।
जांच में सामने आया कि वह अपने आसपास के सुंदर या आकर्षक बच्चों को देखकर उन्हें पानी में डुबोकर मार देती थी।
इन… pic.twitter.com/QlAeT7MlPt
— One India News (@oneindianewscom) December 4, 2025
कबूले गए तीन और हत्याएँ
पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह अब तक चार बच्चों की हत्या कर चुकी है, जिनमें से एक उसका अपना बेटा भी था। बाकी तीन बच्चों की मौत को परिवार वालों ने इत्तेफाकिया हादसा मानकर अनदेखा कर दिया था, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि वे भी हत्या के शिकार थे।
महिला ने बताया कि वह अपनी तुलना में सुंदर लगने वाली बच्चियों को टारगेट बनाती थी। किसी को शक न हो, इसलिए उसने अपने बेटे को भी पानी में डुबोकर मार दिया था। सभी हत्याएँ उसने इसी तरीके से कीं—पानी में डुबोकर।
36 घंटे में खुला पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बच्ची की हत्या मामले की गुत्थी महज 36 घंटे में सुलझा ली। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में सीआईए वन टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है और पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि मामले की और जानकारी मिल सके।
कहाँ की रहने वाली है आरोपी
महिला मूल रूप से सिवाह गांव की रहने वाली है और उसकी शादी सोनीपत जिले के बोहड़ गांव में हुई थी। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी और की मौत में भी उसका हाथ रहा है या नहीं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel