केंद्र सरकार ने आज संसद में इंडिगो संकट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने लोकसभा में बताया कि पायलटों के साप्ताहिक विश्राम (Weekly Rest) से जुड़े नियम सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद ही बनाए गए थे।
मंत्री ने कहा कि इंडिगो एयरलाइन इस नए नियम पर पूरी तरह सहमत थी और उसने सरकार को भरोसा दिया था कि वह इसे लागू करेगी। लेकिन एयरलाइन की आंतरिक समस्याओं के कारण बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
इंडिगो की हालिया परिचालन विफलताओं के कारण उत्पन्न व्यवधान अब तेज़ी से स्थिर हो रहा है। इंडिगो की दैनिक उड़ानें कल 1,800 उड़ानों तक पहुँच गईं और आज बढ़ने की उम्मीद है। अन्य सभी उड़ानें सुचारू रूप से चल रही हैं।
रिफ़ंड, सामान की खोज और यात्री सहायता जैसे उपायों पर निरंतर निगरानी… pic.twitter.com/Em7W3ruOox
— SansadTV (@sansad_tv) December 9, 2025
केंद्र सरकार ने आज संसद में इंडिगो संकट को लेकर बयान जारी किया. केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू संसद के निचले सदन लोकसभा में आज कहा कि हमने सभी स्टेक होल्डर से बात करके पायलट के वीकली रेस्ट वाला नियम बनाया था. उन्होंने बताया कि इसपर इंडिगो भी सहमत था. मंत्री ने कहा कि इंडिगो को हमें भरोसा दिया था कि वो नियम को मानेंगे. लेकिन उनकी आंतरिक दिक्कतों के कारण बड़े पैमाने पर विमानों को कैंसिल किया गया.
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel