Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

नई संसद मानसून सत्र की मेजबानी के लिए तैयार, दैनिक कामकाज के लिए दिया जा रहा अंतिम रूप

नई संसद मानसून सत्र की मेजबानी के लिए तैयार, दैनिक कामकाज के लिए दिया जा रहा अंतिम रूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को नए संसद भवनका उद्घाटन किया था। अब यह नई संसद भवन आगामी मॉनसून सत्र की मेजबानी करने के लिए तैयार है। संसद में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों की पहचान की गई है और प्रमुख विभागों को नए प्रतिष्ठान में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण विभागों को नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारियों से कहा जा रहा है कि वे जल्द से जल्द अपने नए दफ्तरों के अभ्यस्त हो जाएं। यह सब आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। बता दें कि मॉनसून सत्र आमतौर पर जुलाई के मध्य से अगस्त तक चलता है।

मालूम हो कि PM मोदी ने 10 दिसंबर, 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी, लेकिन 2021 में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण निर्माण में देरी हुई। देरी के बावजूद, संसद सचिवालय ने कहा कि इमारत गुणवत्ता निर्माण के साथ रिकॉर्ड समय में बनाई गई है दूसरे अधिकारी ने कहा कि कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को फिट किया जा रहा है और प्रवेश अभ्यास जून तक खत्म होने की उम्मीद है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.