महाराष्ट्र की मुंबई लोकल ट्रेन से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति ने सरेआम एक युवती को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। इस घटना ने एक बार फिर लोकल ट्रेनों में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा यात्रा कर रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज कथित तौर पर महिला डिब्बे में घुस आया। जब वहां मौजूद महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई और उसे नीचे उतरने को कहा, तो वह उनसे बहस करने लगा।
50 साल के शेख अख्तर नवाज मुंबई लोकल की लेडीज कम्पार्टमेंट में चढ़े।
उन्हें 18 साल की श्वेता महाडिक ने टोका।
नतीजा: शेख अख्तर नवाज ने श्वेता को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
इसी मामले पर फेमिनिस्ट्स का एक शब्द कहना बाकी है।#MumbaiLocal #ShwetaMahadik #LadiesCompartment… pic.twitter.com/fbnIADW9jF
— One India News (@oneindianewscom) December 22, 2025
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान आरोपी ने अचानक गुस्से में आकर युवती को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया। धक्का इतना तेज था कि युवती चलती ट्रेन से सीधे नीचे पटरी पर जा गिरी। इस हादसे में छात्रा के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। गिरने के बाद घायल अवस्था में ही उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद आरोपी खंडेश्वर रेलवे स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पनवेल रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel