भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी से इस समय एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लग गई।
अंगकृष रघुवंशी मुंबई टीम के सलामी बल्लेबाज हैं और मौजूदा मैच में भी उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी खेल चुके हैं और भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में गिने जाते हैं।
Mumbai's Angkrish Raghuvanshi was stretchered off the ground and taken to a nearby hospital after getting injured during the #VijayHazareTrophy2025 match against Uttarakhand at the Sawai Mansingh Stadium in Jaipur.
📸 R.V. Moorthy pic.twitter.com/y3UX427wlh
— Sportstar (@sportstarweb) December 26, 2025
मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अंगकृष को जोरदार चोट लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें सिर और कंधे में गंभीर चोट आई है। चोट लगते ही मैदान पर अफरा-तफरी मच गई और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
हालत को देखते हुए अंगकृष रघुवंशी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए तुरंत जयपुर के एसडीएमएच हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका सीटी स्कैन किया जाएगा ताकि चोट की गंभीरता का सही आकलन किया जा सके।
फिलहाल अंगकृष की चोट को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी चोट से जुड़े कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह दर्द में नजर आ रहे हैं।
मुंबई टीम, क्रिकेट प्रशंसक और साथी खिलाड़ी अंगकृष के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अब सभी की नजरें मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel