वलसाड, गुजरात:
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मपुर में श्री राजचंद्र मिशन के 25वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमद राजचंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर विमेन का उद्घाटन किया और इसे अपने लिए सौभाग्य का विषय बताया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेंटर की वर्चुअल रूप से आधारशिला रखी थी और आज उसका उद्घाटन होना सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह सेंटर करीब 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट, आजीविका और लीडरशिप डेवलपमेंट से जुड़ी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराता है।
#WATCH | वडोदरा, गुजरात: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,
"2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां श्रीमद राजचंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वुमेन की वर्चुअल आधारशिला रखी थी… आज मुझे इसका उद्घाटन करने का अवसर मिला। मैं इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानता हूं।
मुझे बताया गया… pic.twitter.com/scrlecHlj6
— One India News (@oneindianewscom) December 27, 2025
रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सेंटर में कार्य कर रही आदिवासी बहनों और बेटियों से मुलाकात की और उनके चेहरों पर मुस्कान देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने महिलाओं की क्षमता निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पारंपरिक शिल्प से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि यह पहल गुजरात के ग्रामीण गरीबों और आदिवासी समुदाय के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel