छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने ईसाई पादरी राजकुमार, उसके पिता खैरू, रामखेलावन और उसकी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया है।
पादरी ने क्रिसमस (25 दिसंबर 2025) के दिन नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। जाँच में सामने आया कि अन्य आरोपित भी इस अपहरण और यौन शोषण में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, पादरी राजकुमार स्थानीय लोगों के घरों में जाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करता था। इसी तरह उसने पीड़िता के पूरे परिवार का भी धर्मांतरण कराया।
लड़की के लापता होने की शिकायत के बाद सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जाँच शुरू की गई। थाना प्रभारी अमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और पीड़िता को राजपुर थाना क्षेत्र के धनधापुर गाँव से सुरक्षित बरामद किया। बाद में उसे अंबिकापुर के सखी सेंटर भेजा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पादरी राजकुमार के खिलाफ पहले भी राजपुर थाने में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज है और उसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं और आगे और भी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel