click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: यूपी में कितने वोटरों के नाम कटे, कहां सबसे ज्यादा छंटे
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > यूपी में कितने वोटरों के नाम कटे, कहां सबसे ज्यादा छंटे
IndiaTop NewsUttar Pradesh

यूपी में कितने वोटरों के नाम कटे, कहां सबसे ज्यादा छंटे

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 2 करोड़ 89 लाख नाम कटे हैं. पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे. मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं को गिनती के दौरान शामिल नहीं किया जा सका है. इसमें राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

Last updated: 2026/01/06 at 6:46 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इस शुद्धीकरण अभियान के तहत राज्य भर में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इसका राजनीतिक असर किन क्षेत्रों और किन दलों पर पड़ेगा।

अगर बरेली की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। जिले में कुल 21 प्रतिशत यानी 7 लाख 16 हजार 509 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। खासतौर पर बरेली शहर और बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। पूरे प्रदेश में देखा जाए तो सबसे ज्यादा लगभग 12 लाख वोटर लखनऊ में कटे हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची में अब उत्तर प्रदेश में कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। जबकि पिछले साल 27 अक्टूबर को जारी मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता दर्ज थे। यानी ड्राफ्ट सूची में करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो पाए।

Latest and Breaking News on NDTV

सीईओ ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, उनके पास अभी मौका है। मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इस दौरान मतदाता नाम जुड़वाने, विवरण में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट से इतने नाम कटने के कारणों पर भी निर्वाचन आयोग ने स्थिति साफ की है। नवदीप रिणवा के अनुसार, करीब 46.23 लाख मतदाता (2.99 प्रतिशत) मृत पाए गए। वहीं 2.57 करोड़ मतदाता (14.06 प्रतिशत) या तो स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर चले गए थे या सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा 25.47 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए।

वाराणसी की बात करें तो यहां भी SIR के बाद करीब 18 प्रतिशत मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से कटे हैं। हालांकि इन मतदाताओं को भी फॉर्म-6 के जरिए दोबारा नाम शामिल कराने का विकल्प दिया गया है।

पूरे प्रदेश में SIR की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर चलाई गई। इस अभियान में 1 लाख 72 हजार 486 बूथ शामिल किए गए। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने पहुंचे, जबकि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 5 लाख 76 हजार 611 बूथ लेवल एजेंटों ने भी इस काम में सहयोग किया।

चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया। सीईओ ने बताया कि शुरुआत में SIR 11 दिसंबर को समाप्त होना था, लेकिन लगभग 2 करोड़ 97 लाख नाम मसौदा सूची से बाहर जा रहे थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की मंजूरी से इसकी अवधि बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी गई। मसौदा सूची पहले 31 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे 6 जनवरी को जारी किया गया।

उत्तर प्रदेश में SIR की पूरी टाइमलाइन भी तय कर दी गई है। 1 जनवरी 2026 की क्वालिफाइंग डेट के आधार पर दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ली जाएंगी। इसके बाद जांच और निपटारे की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी, जबकि फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

इराक में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बच्ची की ‘ऑनर किलिंग’, निकाह से इनकार करने पर परिवार ने दी मौत

TAGGED: @india, @narendramodi, bareilly, Bareilly Cantt Assembly Constituency, Booth Level Officer, breakingnews, Chief Electoral Officer, currentnews, latestnews, oneindianews, Special Intensive Revision, topnews, uttar pradesh, voter list, उत्तर प्रदेश, बरेली, बरेली कैंट विधानसभा, बूथ लेवल ऑफिसर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विशेष गहन पुनरीक्षण, वोटर लिस्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article अमेरिकी टैरिफ पर पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान, बीजेपी का तीखा पलटवार
Next Article वेनेजुएला का क्रूड ऑयल दुनिया में सबसे अलग, खासियत ऐसी कि ताकतवर देशों की रहती है गिद्द जैसी नजर

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.