अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए भारी टैरिफ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस अब एक विवादास्पद मोड़ पर पहुँच गई है। इस मुद्दे पर कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के एक बयान ने नई सियासी हलचल पैदा कर दी है।
भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों और 50 प्रतिशत टैरिफ पर टिप्पणी करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इतनी अधिक ड्यूटी के साथ व्यापार करना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका सीधे प्रतिबंध नहीं लगा सकता, इसलिए वह टैरिफ के ज़रिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी टैरिफ पर विवादित बयान दिया –
"क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण कर लेंगे?"
बीजेपी ने इसे देश-विरोधी और निचले स्तर का बताया। #PrithvirajChavan #TrumpKidnapRemark #CongressControversy #AntiIndia #VenezuelaJoke
[ Prithviraj… pic.twitter.com/hrTEuH2BzM
— One India News (@oneindianewscom) January 6, 2026
इसी संदर्भ में वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए चव्हाण ने कहा कि वहां अमेरिकी दबाव में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी जैसी घटनाएँ हुईं। उन्होंने तीखा सवाल उठाते हुए कहा, “जो वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा भारत में भी हो सकता है? क्या ट्रंप साहब हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप कर लेंगे?”
इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चव्हाण के बयान को कॉन्ग्रेस का “मानसिक दिवालियापन” और “ओछी राजनीति” बताया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने इसे पूरे देश के लिए शर्मनाक करार दिया।
सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। कई यूज़र्स ने चव्हाण को ट्रोल करते हुए कहा कि भारत एक संप्रभु और परमाणु शक्ति संपन्न देश है, जिसकी तुलना वेनेजुएला से करना न सिर्फ गलत बल्कि मूर्खतापूर्ण है। फिलहाल, यह बयान भारत-अमेरिका व्यापारिक विवाद से ध्यान हटाकर एक नए राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel