वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड सदस्य थे। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
जानकारी के अनुसार, अग्निवेश को स्कीइंग करते समय गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार, 7 जनवरी 2026 को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अग्निवेश से वादा किया था कि हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा समाज के काम में लगाया जाएगा। आज फिर मैं वह वादा दोहराता हूँ। अब और भी सादगी से जीवन जीऊँगा और अपनी बाकी जिंदगी इसी में लगा दूँगा।”
The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel