तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बेजुबान जानवरों के खून के अवैध व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्रग कंट्रोल और हैदराबाद सिटी पुलिस ने बड़ी मात्रा में भेड़ और बकरियों का खून जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना मिली थी कि काचेगुड़ा में स्थित ‘CNK इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट’ नाम की फर्म में अवैध रूप से जानवरों का खून इकट्ठा किया जा रहा था। पुलिस ने जब वहां दबिश दी, तो नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। फर्म में बड़ी मात्रा में संरक्षित खून के कंटेनर रखे हुए थे, जो बाहर भेजे जाने के लिए तैयार थे। छापेमारी में मौके से लगभग 1,000 लीटर भेड़ और बकरी का खून बरामद हुआ।
हैदराबाद में अवैध जानवरों के खून का व्यापार ध्वस्त
संयुक्त छापेमारी में ड्रगकंट्रोल और पुलिस ने काचीगुडा स्थित CNK Import & Export से लगभग 1,000 लीटर भेड़ और बकरी का खून जब्त किया।
खून कथित तौर पर जिंदा जानवरों से निकाला गया था और इसे हरियाणा स्थित एक फर्म को भेजा जा रहा… pic.twitter.com/4PqPElaVtd
— One India News (@oneindianewscom) January 8, 2026
जांच में पता चला कि जीवित जानवरों से रक्त एकत्र कर हरियाणा स्थित एक फर्म को भेजा जा रहा था। खून किसी वधशाला से नहीं, बल्कि जीवित जानवरों से निकाला जा रहा था, जो पशु कल्याण कानूनों के तहत गंभीर अपराध और बेहद क्रूर कृत्य है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में यह पशु शोषण और अवैध बायोमेडिकल सप्लाई चेन का सबसे बड़ा मामला है।
जांचकर्ताओं ने पाया कि खून हरियाणा की फर्म को भेजा जा रहा था। हालांकि, इसका अंतिम उपयोग अभी रहस्य बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल अवैध क्लीनिकल ट्रायल में किया जा रहा था, जहां इसे एक सस्ते विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है।
छापेमारी के बाद से ‘CNK इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट’ का मालिक निकेश फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता, अवैध व्यापार और बायोमेडिकल नियमों के उल्लंघन की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए खून के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel