ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शन अब अपने 16वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान अब तक 646 लोग मारे जा चुके हैं और 10,721 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह आँकड़ा अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता संगठन न्यूज एजेंसी (HRANA) ने सोमवार (12 जनवरी 2026) को जारी किया।
HRANA की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ईरान में इंटरनेट 100 घंटे से अधिक समय से बंद है, जिससे बाहर की दुनिया तक जानकारी पहुँचना मुश्किल हो गया है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी इस्लामी रिजीम पर हमला करने की धमकी देने के बाद कहा कि ईरान वॉशिंगटन से बातचीत करना चाहता है।
प्रदर्शनों के बीच एक निंदनीय खबर भी सामने आई है। ईरान की इस्लामी खामेनेई सरकार ने 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी को मौत की सजा सुनाई है। सोलतानी को बुधवार (14 जनवरी 2026) को फाँसी दी जाएगी। उन्हें 8 जनवरी 2026 को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel