पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में नशे की हालत में फिरदौस आलम ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को धोकर और खाने के इरादे से तालाब के पास छिपा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गाँव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना थोराखाना गाँव के श्मशान घाट के पास हुई। शनिवार (10 जनवरी 2026) को गाँव में मेला लगा हुआ था, और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर फिरदौस आलम ने धारदार हथियार से बुजुर्ग की गर्दन और गले पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में बुजुर्ग व्यक्ति मौके पर ही मौत के घाट गिर गया।

हत्या के बाद फिरदौस आलम ने शव को तालाब के पास ले जाकर धोया और वहीं छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मानव का मांस खाने के इरादे से शव को छिपाया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिरदौस आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel