अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहे हैं, उससे जुड़ा एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को भेंट कर दिया। यह कदम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी प्रतीकात्मक माना जा रहा है।
गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली आधिकारिक मुलाकात थी। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किए जाने के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि ट्रंप प्रशासन भविष्य में वेनेजुएला की सत्ता की जिम्मेदारी मचाडो को सौंप सकता है, हालांकि इससे पहले प्रशासन यह कह चुका है कि फिलहाल वे इस भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
( @realDonaldTrump – Truth Social Post )
( Donald J. Trump – Jan 15 2026, 7:48 PM ET )
It was my Great Honor to meet María Corina Machado, of Venezuela, today. She is a wonderful woman who has been through so much. María presented me with her Nobel Peac… pic.twitter.com/7U7MeWvPy9
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) January 16, 2026
मचाडो ने ट्रंप को नोबेल क्यों सौंपा?
मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद और सम्मान के प्रतीक के रूप में देने की पेशकश की है। उन्होंने वेनेजुएला की आज़ादी और लोकतंत्र के समर्थन में ट्रंप की “खास प्रतिबद्धता” की जमकर सराहना की। मचाडो के मुताबिक, यह तोहफा वेनेजुएला में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ट्रंप की भूमिका के सम्मान में दिया गया है।
उन्होंने अमेरिका और वेनेजुएला की आज़ादी की लड़ाई से जुड़ी एक ऐतिहासिक घटना का भी ज़िक्र किया। मचाडो ने अपने इस कदम की तुलना उन ऐतिहासिक पलों से की, जब नेताओं ने आपसी एकता, सहयोग और दोस्ती के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को सम्मान चिह्न भेंट किए थे।
ट्रंप की प्रतिक्रिया और खुशी
नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर डोनाल्ड ट्रंप की खुशी साफ झलकती दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मारिया ने मेरे किए गए काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। यह आपसी सम्मान दिखाने का एक बेहद खूबसूरत इशारा है। धन्यवाद, मारिया।”
इसके साथ ही ट्रंप ने मारिया कोरिना मचाडो की तारीफ करते हुए कहा, “वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी। वह एक शानदार महिला हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel