प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित क्लासिक तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह महान तमिल दार्शनिक-कवि तिरुवल्लुवर की अद्भुत बुद्धि और विचारों की झलक देता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर, बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि, जिनके कार्य और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं।” उन्होंने तिरुवल्लुवर के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताया।
Today, on Thiruvalluvar Day, paying homage to the versatile Thiruvalluvar, whose works and ideals inspire innumerable people. He believed in a society that is harmonious and compassionate. He personifies the best of Tamil culture. I urge you all to read the Tirukkural, which… pic.twitter.com/sXp1ROlwOh
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवल्लुवर एक ऐसे समाज में विश्वास रखते थे जो सामंजस्यपूर्ण और दयालु हो। उन्होंने आगे कहा, “वह तमिल संस्कृति की सबसे अच्छी बातों का प्रतीक हैं। मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की शानदार बुद्धि की झलक देती है।”
गौरतलब है कि महान तमिल दार्शनिक-कवि तिरुवल्लुवर के सम्मान में हर साल तिरुवल्लुवर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पारंपरिक पोंगल समारोह के साथ मनाया जाता है और तमिल संस्कृति, नैतिक मूल्यों और साहित्यिक विरासत को समर्पित होता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel