Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

बिजली मंत्री की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस शक्तिवेल हुए अलग, परिवार ने किया था कोर्ट का रुख

बिजली मंत्री की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस शक्तिवेल हुए अलग, परिवार ने किया था कोर्ट का रुख

मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस आर शक्तिवेल ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की एक याचिका पर सुनवाई करने वाली बेंच से खुद को अलग कर लिया। बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की पत्नी मेगाला ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के बाद बालाजी को हिरासत में लिया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई।

इससे पहले जस्टिस एम सुंदर और आर शक्तिवेल की मद्रास हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सेंथिल बालाजी के परिवार की ओर से पेश वकील आर एलंगो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि वे इस मामले की सुनवाई दोपहर में करेंगे।

वकील ने अदालत को बताया कि ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से पहले दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और गिरफ्तारी की सूचना परिवार को नहीं दी।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.