अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (22 जनवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को ‘शानदार नेता’ और ‘अच्छा दोस्त’ बताते हुए भारत के साथ एक ‘अच्छे’ व्यापार समझौते को लेकर भरोसा जताया।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह टिप्पणी स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान भारतीय पत्रकारों से बातचीत में की। एक पत्रकार द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “मैं आपके प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूँ। वह एक शानदार व्यक्ति और मेरे मित्र हैं। हमारा एक अच्छा समझौता होगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है,
"मैं आपके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं। वे एक शानदार व्यक्ति हैं और मेरे अच्छे मित्र हैं… हम एक अच्छा समझौता करने जा रहे हैं।"
डावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर भारतीय… pic.twitter.com/AG1YDt9l59
— One India News (@oneindianewscom) January 22, 2026
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब इससे पहले दिए गए कुछ बयानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक राजनीति में छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिशों की चर्चा हो रही थी। इसी बीच ट्रंप ने हाल ही में ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसकी जद में भारत भी आया था। इसके बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव के संकेत देखे जा रहे थे।
इसके अलावा, रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी करीब पाँच महीने बीत चुके हैं। बावजूद इसके, भारत रूस से तेल आयात जारी रखे हुए है। ऐसे हालात में ट्रंप की यह सकारात्मक टिप्पणी दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी और संभावित व्यापारिक सहयोग की नई उम्मीद के तौर पर देखी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel