‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास पोस्ट साझा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एक सुभाषित श्लोक याद दिलाते हुए बेटियों के महत्व को रेखांकित किया। इस श्लोक में कहा गया है कि एक कन्या दस पुत्रों के समान होती है और जो पुण्यफल दस पुत्रों के पालन-पोषण से मिलता है, वही फल एक कन्या के पालन-पोषण से भी प्राप्त होता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।” इसके साथ उन्होंने संस्कृत श्लोक भी साझा किया—
“दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्।
यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया।”
कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।
दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्।
यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं… pic.twitter.com/OOnaRY6OKS
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2026
पीएम मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पहले संस्कृत में यह श्लोक दिखाया गया है, फिर हिंदी और अंग्रेज़ी में उसका अर्थ समझाया गया है। वीडियो के माध्यम से बेटियों के महत्व और उनके योगदान को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
गौरतलब है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ भारत सरकार का एक प्रमुख सामाजिक अभियान है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। खासतौर पर उन जिलों पर फोकस किया गया, जहाँ शिशु लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई थी।
पीएम मोदी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “जब बेटियों को अवसर मिलते हैं, देश का भविष्य मजबूत होता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने भारत की नई दिशा तय की है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “बेटियां सबसे अनमोल वरदान और शक्ति का स्वरूप हैं। शिक्षित बेटी, विकसित भारत और संस्कारित सशक्त समाज का आधार स्तंभ है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel