असम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स बरामद की हैं। इस सफलता की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। यह कार्रवाई राज्य के दो अलग-अलग हिस्सों—चिरांग और कछार जिलों—में की गई, जहां भारी मात्रा में याबा टैबलेट और हेरोइन जब्त की गई है।
पहली बड़ी कार्रवाई चिरांग जिले के बिजनी क्षेत्र में की गई। पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 30,000 याबा टैबलेट बरामद कीं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। याबा टैबलेट एक बेहद खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे आम तौर पर ‘मैडनेस ड्रग’ के नाम से जाना जाता है।
Busted in Brahmaputra Valley, Busted in Barak Valley too!@chirangpolice recovered 30,000 YABA tablets worth ₹4.5cr; 2 arrested in Bijni@cacharpolice recovered 85 cases of heroin (947 gms) worth ₹4.7 cr seized; 1 arrested
Different valleys -same resolve.#AssamAgainstDrugs pic.twitter.com/FFCTqf2SG6
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 29, 2026
वहीं, दूसरी बड़ी सफलता बराक घाटी के कछार जिले में मिली। यहां तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 947 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे 85 साबुन के केसों में छिपाकर रखा गया था। बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग 4.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी, दोनों क्षेत्रों में नशे के खिलाफ पूरी मजबूती से अभियान चला रही है। उन्होंने दोहराया कि असम पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मादक पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel