राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि कई दिनों से बनाई गई सोची-समझी योजना का हिस्सा थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
7 साल पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, सादुलशहर निवासी अर्जु उर्फ अंजली (23) और संजय उर्फ संजू (25) पिछले 6-7 वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। हालांकि सामाजिक दबाव और पारिवारिक कारणों से अंजली की शादी 30 अक्टूबर 2025 को रावला निवासी आशीष कुमार (27) से कर दी गई, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। शादी के बाद भी अंजली और संजय संपर्क में रहे, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ता गया।
पढ़ाई का बहाना और हत्या की योजना
शादी के बाद अंजली ससुराल में खुश नहीं थी और उसने श्रीगंगानगर जाकर MA की पढ़ाई करने का बहाना बनाया, जिसे पति आशीष ने स्वीकार नहीं किया। पुलिस के अनुसार, इसी के बाद अंजली ने प्रेमी संजय के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मायके जाने के दौरान दोनों ने सुनसान जगह चुनने, हत्या का तरीका तय करने और घटना को हादसा या लूट दिखाने की पूरी साजिश तैयार की। इस प्लान में संजय के दो साथी रोहित उर्फ रॉकी और बादल उर्फ सिद्धार्थ को भी शामिल किया गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पत्नी ने शादी के तीन महीने के अंदर ही पति को निपटा दिया
जब यह विवाह के दिन हाथ में बंदूक लेकर खड़ी थी तभी घर वालों को सावधान हो जाना चाहिए था
अंजली की शादी आशीष से 30 अक्टूबर को हुई थी , लेकिन उसका प्रेम प्रसंग 7 सालों से संजय के साथ चल रहा था… pic.twitter.com/bo8DSStqaQ
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 6, 2026
सुनसान सड़क पर ले जाकर किया हमला
30 जनवरी 2026 की रात अंजली पति आशीष को घूमने के बहाने गाँव से बाहर सुनसान सड़क पर ले गई। वहीं पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। डंडों से हमला करने के बाद आरोपियों ने मफलर से गला घोंटकर आशीष की हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को लूट या सड़क हादसा दिखाने के लिए अंजली ने अपने कानों के झुमके और पति का मोबाइल आरोपितों को दे दिया और खुद बेहोशी का नाटक किया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुली सच्चाई
शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला दबाने के निशान मिलने के बाद मामला हत्या में बदल गया। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन से अंजली और संजय के बीच लगातार संपर्क का खुलासा हुआ। सख्ती से पूछताछ में अंजली ने पूरी साजिश कबूल कर ली।
चारों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने अंजली, उसके प्रेमी संजय और दोनों साथियों रोहित और बादल को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को 5 दिन और अंजली को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब से बनाई जा रही थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel