पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को दहला दिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके में कम से कम 15 से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
राहत और बचाव अभियान तेज
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू टीम और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचे और घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आपातकाल घोषित कर दिया गया, जहाँ बड़ी संख्या में घायल मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को भी तैनात किया है।
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट। कई लोग शिकार pic.twitter.com/mNE20epQDL
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 6, 2026
आत्मघाती हमला या बम विस्फोट? जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट आत्मघाती हमला था या पहले से लगाए गए बम के कारण धमाका हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह सुसाइड अटैक हो सकता है, जिसमें कथित तौर पर एक आत्मघाती हमलावर ने शिया मस्जिद के गेट के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित एंगल से जांच कर रही हैं।
हालिया सुरक्षा घटनाओं के बीच बड़ा हमला
यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बीच घातक मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले नवंबर महीने में भी इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं के चलते पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel