दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की एक्वा लाइन (Aqua Line) को बोटैनिकल गार्डन स्टेशन से बढ़ाकर नोएडा सेक्टर-142 तक विस्तारित किया जाएगा। इस परियोजना से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और एक्सप्रेसवे के साथ बसे सेक्टरों को पहली बार सीधी मेट्रो सुविधा मिलेगी।
बोटैनिकल गार्डन बनेगा प्रमुख इंटरचेंज हब
एक्वा लाइन के इस विस्तार का उद्देश्य सेक्टर-142 को सीधे बोटैनिकल गार्डन स्टेशन से जोड़ना है, जहां दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को सेक्टर-51 और सेक्टर-52 के बीच पैदल या ई-रिक्शा से सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इंटरचेंज आसान हो जाएगा।
#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "On 13th February 2026, PM Narendra Modi dedicated the new PMO, 'Seva Teerth, to the nation. South and North blocks were built by the British to keep India as a colony. In 1947, India attained freedom but the then government… pic.twitter.com/3rsLuJHW5q
— ANI (@ANI) February 14, 2026
प्रोजेक्ट की प्रमुख जानकारी
-
कुल लंबाई: लगभग 11.56 किलोमीटर
-
अनुमानित लागत: करीब ₹2,254 करोड़
-
प्रस्तावित स्टेशन: कुल 8
-
कॉरिडोर प्रकार: पूरी तरह एलिवेटेड
प्रस्तावित स्टेशन:
-
नोएडा सेक्टर-44
-
नोएडा सेक्टर-96
-
नोएडा सेक्टर-97
-
नोएडा सेक्टर-105
-
नोएडा सेक्टर-108
-
नोएडा सेक्टर-93
-
नोएडा सेक्टर-142 (मौजूदा एक्वा लाइन से इंटरचेंज)
यात्रियों को क्या होगा फायदा
-
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी।
-
सेक्टर-93, 105 और 108 जैसे रिहायशी इलाकों को पहली बार मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।
-
सेक्टर-96 जैसे कमर्शियल हब तक पहुंच आसान होगी।
-
यात्रा समय में करीब 20-30 मिनट की कमी आने का अनुमान।
जेवर एयरपोर्ट तक भविष्य की कनेक्टिविटी
इस परियोजना को केंद्र और राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। बजट 2026 में यूपी सरकार ने इसके लिए विशेष आवंटन किया है। फिलहाल मिट्टी परीक्षण और पिलर मार्किंग का काम शुरू हो चुका है तथा सिविल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भविष्य में इस कॉरिडोर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से जोड़ने की योजना भी है, जिससे बोटैनिकल गार्डन से सीधे एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी संभव होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel