बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपने करियर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद ‘जाट’ और अब ‘बॉर्डर 2’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के सक्सेस इवेंट के दौरान सनी देओल ने अपने फिल्मी सफर, संघर्ष और इंडस्ट्री में आए बदलावों पर खुलकर बात की।
स्ट्रगल और मेहनत पर क्या बोले सनी देओल
एएनआई को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव हमेशा आते रहते हैं, लेकिन लगातार मेहनत करते रहना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जब कोई फिल्म सफल होती है, तो इंसान किस्मत पर भरोसा करने लगता है, लेकिन उससे पहले वह अपनी मेहनत से किस्मत बनाने की कोशिश करता है।
#WATCH | Mumbai: Actor Sunny Deol speaks on the success of his film 'Border 2'
He says, "A few days after Border 2 released, I decided I needed a break. I went to Manali. I enjoyed the snow there. I even organised my Border 2 show there. We put our hard work into every movie,… pic.twitter.com/Zp5ReLhP2O
— ANI (@ANI) February 13, 2026
2000 के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव
सनी देओल ने बताया कि 2000 के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया। कॉरपोरेट संस्कृति के आने से फिल्मों के बनने का तरीका, विषय, कलाकारों और निर्देशकों की पसंद सब बदल गई। उनके मुताबिक, उस दौर में शायद उनके व्यक्तित्व के अनुसार ज्यादा विषय नहीं मिल पाए।
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद मनाली में बिताया समय
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बाद सनी देओल ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया और मनाली चले गए। उन्होंने वहां बर्फबारी का आनंद लिया और फिल्म का विशेष शो भी आयोजित किया। सनी देओल ने बताया कि वह उन लोकेशन्स पर भी गए जहां पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म की शूटिंग हुई थी, जिससे उन्हें पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिला।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel