मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कुसमी इलाके में 75 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। वे स्थानीय हनुमान मंदिर में पिछले करीब 30 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे थे। रविवार (15 फरवरी 2026) को महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न कर घर लौटते समय उन पर हमला किया गया।
चलती मोपेड पर हमला, धारदार हथियार से हत्या
जानकारी के अनुसार, पुजारी द्विवेदी मोपेड से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वे गिर पड़े। आरोप है कि मुख्य आरोपी लाल केवट ने उनकी छाती पर पैर रखकर धारदार हथियार से गर्दन पर कई वार किए। बताया जा रहा है कि करीब 8 वार किए गए, जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी पूजा-पाठ करने वालों को परेशान करता रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पर पहले भी मारपीट और विवादों के आरोप लगे हैं।
इलाके में तनाव, पुलिस जांच जारी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी रोष है क्योंकि पुजारी द्विवेदी सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से केस की पड़ताल की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel