दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोस्ट वांटेड अपराधी बॉबी कबूतर (Bobby Kabootar) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर की रेकी में भी शामिल था और उसके खिलाफ कई हत्या के मामले दर्ज हैं।
कई गंभीर मामलों में था वांछित
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) इलाके का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा मामला
29 मई 2022 को पंजाब के मानसा (Mansa) जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की भूमिका सामने आई थी। पंजाब पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन मामले में जांच लगातार जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
आगे की जांच जारी
स्पेशल सेल अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और अन्य मामलों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel