दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़े इंटरस्टेट ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवार बनकर टैक्सी में सफर करते थे ताकि पुलिस या अन्य लोगों को उन पर शक न हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो 504 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹7.5 करोड़ बताई जा रही है।
भोपुरा बॉर्डर पर ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद ANTF टीम ने दिल्ली-गाजियाबाद के भोपुरा बॉर्डर पर जाल बिछाया। रात के समय संदिग्ध Wagon-R टैक्सी के इलाके में प्रवेश करते ही पुलिस ने दो वाहनों से उसे घेर लिया। कार में बैठे आरोपियों की पहचान आरिफ खान (36) और उसकी पत्नी शिखा अली (30) के रूप में हुई।
#WATCH | Delhi | Anti-Narcotics Task Force of Crime Branch busts interstate heroin cartel near Bhopura border in Delhi–NCR. Husband–wife duo transported contraband in a taxi under the guise of family travel. 1.504 kg of heroin worth Rs 7.5 crore was seized. Three people have been… pic.twitter.com/obllUTQQAT
— ANI (@ANI) February 18, 2026
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 303 ग्राम हेरोइन मिली, जबकि कार में रखे बैग से 1007 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भलस्वा डेयरी निवासी जुम्मन (32) को भी गिरफ्तार किया और उसके घर से 194 ग्राम हेरोइन जब्त की।
कौन हैं आरोपी?
आरिफ खान: ग्रेजुएट, पहले अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। कोविड-19 के दौरान नौकरी जाने के बाद टैक्सी चलाने लगा और इसी दौरान बरेली के ड्रग सप्लायर के संपर्क में आया।
शिखा अली: आरिफ की पत्नी, जो तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थी। दोनों परिवार की तरह यात्रा कर पुलिस को चकमा देते थे।
जुम्मन: पेशे से इलेक्ट्रीशियन, जिसने स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रेलवे लाइन के पास ड्रग्स बेचने का नेटवर्क तैयार किया।
बड़े ड्रग नेटवर्क की जांच जारी
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक बड़े इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट की कड़ी हो सकती है। जांच एजेंसियां बरेली से जुड़े सप्लायर और पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हैं। आशंका है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर हेरोइन सप्लाई करता था।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel