राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारत में हो रहे तकनीकी बदलावों की तारीफ करते हुए नई घोषणा की। पिचाई ने बताया कि विशाखापत्तनम में गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में कंपनी के 15 अरब डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का हिस्सा है।
पिचाई का अनुभव और भारत में AI विकास
सुंदर पिचाई ने मंच से अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा,
“हर बार जब मैं भारत आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं। जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं चेन्नई से कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन से करकपुर जाता था। विशाखापत्तनम एक शांत और मामूली तटीय शहर था, जो संभावनाओं से भरा हुआ था।”
#WATCH दिल्ली: #IndiaAIImpactSummit2026 में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कहा, "…भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर बार जब मैं आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं और आज भी कुछ अलग नहीं है। जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से IIT खड़गपुर तक… pic.twitter.com/6r9uCcRJCG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2026
उन्होंने आगे बताया कि अब वही शहर ग्लोबल AI हब बन रहा है, जहां गीगावॉट-स्केल कंप्यूट और एक नया इंटरनेशनल सबसी केबल गेटवे स्थापित किया जाएगा। इस हब के बनने से पूरे भारत में लोगों और व्यवसायों के लिए नई नौकरियां और अत्याधुनिक AI तकनीक उपलब्ध होगी।
भारत में गूगल की विस्तार योजना
पिचाई ने कहा कि उनका यह कदम इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और साझा विकास के अवसर खोलने के लिए AI का उपयोग करने पर केंद्रित है। यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है और इसमें कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस घोषणा से यह स्पष्ट होता है कि भारत AI के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है और गूगल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण विस्तार हो रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel