कर्नाटक के बागलकोट और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आईं। दोनों स्थानों पर हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया।
बागलकोट में क्या हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के साथ निकाला जा रहा जुलूस जैसे ही एक मस्जिद के पास पहुँचा, उसी दौरान पथराव और जूते-चप्पल फेंके जाने की घटना हुई। इस झड़प में जुलूस में शामिल कुछ लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हिंसा!
शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और जूते-चप्पल फेंके गए, कई लोग और पुलिसकर्मी घायल।
इलाके में तनाव, प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पैटर्न क्यों?
पत्थरों का भंडारण और पुलिस पर हमला -… pic.twitter.com/CMGk8cVhYQ
— One India News (@oneindianewscom) February 20, 2026
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर किया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
हैदराबाद के अंबरपेट में भी तनाव
वहीं हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में भी शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति बनी। जुलूस के एक धार्मिक स्थल के पास से गुजरने पर विरोध शुरू हुआ, जिसके बाद माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से हालात जल्द ही सामान्य कर दिए गए।
प्रशासन की अपील
दोनों शहरों में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अपुष्ट जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel