पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक और भयावह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार का ड्राइवर नशे की हालत में था और वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार से चला रहा था।
#WATCH | Delhi Police on February 21 received a PCR call regarding an accident at around 3:26 am at Tilak Nagar police station. The incident took place near the Subhash Nagar Metro red light on Najafgarh Road towards Rajouri Garden. The injured, identified as Hem Shakar (25), son… pic.twitter.com/eA2P9Xddm7
— ANI (@ANI) February 21, 2026
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया। ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह नशे में था या नहीं। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और कार को भी जब्त कर लिया गया है।
यह हादसा फिर से तेज़ रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर सवाल खड़ा करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय वाहन की रफ्तार बढ़ जाना आम है, जिससे सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel