भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दूसरे दिन भारत और इजरायल के बीच कई बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। इन संभावित डील्स में इजरायल का मशहूर मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम भी शामिल बताया जा रहा है।
हालांकि इन रक्षा समझौतों को लेकर दोनों देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत इस सिस्टम को सीधे खरीदने के बजाय अपने स्वदेशी बहुस्तरीय मिसाइल डिफेंस कार्यक्रम मिशन सुदर्शन चक्र का हिस्सा बना सकता है। इजरायल ने मेक इन इंडिया के तहत इस तकनीक के ट्रांसफर की भी पेशकश की है।
आयरन बीम लेजर सिस्टम पर भी नजर
भारत की नजर इजरायल के उन्नत आयरन बीम लेजर सिस्टम पर भी है। यह सिस्टम हवा में आने वाले ड्रोन, मोर्टार और रॉकेट को बेहद तेज गति से इंटरसेप्ट कर सकता है।
इसे इजरायल की रक्षा कंपनियों Rafael Advanced Defense Systems और Elbit Systems ने मिलकर विकसित किया है। इसकी खास बात यह है कि किसी हवाई खतरे को निष्क्रिय करने की लागत 2 डॉलर से भी कम बताई जाती है।
एरो और डेविड स्लिंग सिस्टम पर भी चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और इजरायल के बीच Arrow Missile Defense System, David’s Sling और आयरन डोम जैसे सिस्टम पर भी बातचीत हो सकती है।
-
डेविड स्लिंग करीब 300 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाली मीडियम रेंज मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है।
-
आयरन डोम करीब 4 से 70 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाले रॉकेट और शॉर्ट रेंज मिसाइलों को रोक सकता है।
स्पाइस बम और रैंपेज मिसाइल की खरीद पर भी चर्चा
भारत इजरायल से कई उन्नत हथियार प्रणालियों की खरीद पर भी विचार कर सकता है, जिनमें SPICE 1000 गाइडेंस किट, Rampage Missile और लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियां शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी जरूरत
हाल के समय में सीमाओं पर बढ़ते खतरों के बाद भारत ने अपने बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करने की योजना बनाई है। भारत पहले से ही S-400, Barak Missile System और Akash Missile System जैसे सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है।
गोल्डन हॉरिजन मिसाइल पर भी चर्चा संभव
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इजरायल की उन्नत Golden Horizon Missile पर भी चर्चा हो सकती है। यह मिसाइल ध्वनि की गति से करीब पांच गुना तेज चल सकती है और लगभग 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम बताई जाती है।
‘हेक्सागॉन अलायंस’ पर भी नजर
इजरायल भारत, कुछ मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर एक नए रणनीतिक गठबंधन Hexagon of Alliances बनाने पर भी विचार कर रहा है। इसे कुछ विशेषज्ञ NATO जैसी सुरक्षा साझेदारी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel