राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में मानवता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 50 वर्षीय अजय कुमार की दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महबूब अली और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अजय कुमार पिछले छह दिनों से लापता थे। बाद में उनका शव नजफगढ़ के एक नाले से बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने कर्ज के पैसे को लेकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
4 लाख रुपये के कर्ज को लेकर हत्या
पुलिस के अनुसार अजय कुमार ने आरोपितों से करीब 4 लाख रुपये उधार लिए थे। जब वे यह रकम वापस नहीं कर पाए, तो आरोपितों ने उन्हें पैसे देने के बहाने अपने होटल में बुलाया और वहां उनकी हत्या कर दी।
रमजान के महीने में सनसनीखेज हत्या!
50 वर्षीय हिंदू युवक अजय कुमार की क्रूर हत्या।
अजय कुमार ने मुश्किल वक्त में महबूब अली को 4 लाख रुपये उधार दिए थे।
जब पैसे और ब्याज वापस मांगे गए, तो महबूब अली और उसके भाई ने पैसे लौटाने के बहाने घर बुलाकर अजय की निर्मम हत्या कर दी।… pic.twitter.com/yJzBUPY4Sm
— One India News (@oneindianewscom) February 26, 2026
बेहद क्रूर तरीके से की हत्या
जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने अजय कुमार पर मांस काटने वाले बड़े छुरे और आरी जैसे हथियारों से हमला किया। परिवार का आरोप है कि पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया और सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
शव को बोरी में भरकर नाले में फेंका
हत्या के बाद आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से मामले का खुलासा किया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी सजा और फांसी की मांग की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel