अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेते ही वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इस मैच में अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, रेयान बर्ल और टोनी मुनयोंगा को आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके।
इन तीन विकेटों के साथ अर्शदीप सिंह अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम 34 विकेट थे। अर्शदीप अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 35 विकेट ले चुके हैं।
कई बड़े गेंदबाजों को पीछे छोड़ने का मौका
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर एडम जम्पा (44 विकेट) और तीसरे स्थान पर राशिद खान (43 विकेट) हैं।
अगर अर्शदीप इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो आने वाले मैचों में वह इन दिग्गज गेंदबाजों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं।
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं।
अर्शदीप सिंह – 35 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 33 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 32 विकेट
हार्दिक पांड्या – 29 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला जाएगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel