मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Iran के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार (7 मार्च 2026) की सुबह Bandar Abbas शहर के पश्चिमी इलाके में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब 4.1 मापी गई।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप का केंद्र 74 किलोमीटर दूर
United States Geological Survey (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र बंदर अब्बास से लगभग 74 किलोमीटर पश्चिम में था।
भूकंप जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए।
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच आए इस भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ भी शुरू हो गई हैं।
कुछ लोग यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह झटका किसी संभावित परमाणु परीक्षण से जुड़ा हुआ तो नहीं है। हालांकि इस तरह के दावों की अभी तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले भी आया था भूकंप
इससे पहले 3 मार्च 2026 को भी ईरान के दक्षिणी इलाके Gerash में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
उस भूकंप का केंद्र भी जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था और उसमें भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel