सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों में हड़कंप मच गया और प्रमुख इंडेक्स तेजी से नीचे आ गए।
सुबह कारोबार की शुरुआत में BSE Sensex करीब 1,862 अंक (2.36%) टूटकर 77,056.75 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 582 अंक (2.38%) गिरकर 23,868.05 पर खुला।
बाजार खुलते ही मचा हाहाकार
पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि सोमवार को बाजार में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन प्री-ओपन सेशन से ही बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा रहा कि बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए।
विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। इसके चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ी और बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली।
निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
बाजार में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। कई सेक्टरों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी भारी कमी आई।
विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता नहीं आती और वैश्विक तनाव कम नहीं होता, तब तक भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel