Maharashtra के Buldhana district से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पति ने अपनी ही शिक्षिका पत्नी की हत्या की साजिश रची।
शुरुआत में यह घटना सड़क हादसा लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।
स्कूटी को टक्कर मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च की सुबह शिक्षिका Vrushali Gavande अपने स्कूल Pimpalgaon Kale जा रही थीं।
इसी दौरान एक सफेद Tata Intra (MH 28 BB 5753) ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना Jalgaon Jamod तहसील के Kavthal village के पास हुई।
CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज
शुरुआत में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के बाद शक गाड़ी पर गया।
गाड़ी के मालिक Manish Suryavanshi को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पति निकला हत्या का मास्टरमाइंड
जांच में सामने आया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड मृतका का पति Prakash Gavande ही था।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पहले तीन बार पत्नी को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार बच गईं।
एक लाख रुपये की सुपारी
जब जहर देने की कोशिश नाकाम हो गई, तो आरोपी ने अपने साथी Mangesh Chulkar के जरिए मनीष सूर्यवंशी को एक लाख रुपये की सुपारी दी।
योजना के अनुसार 2 मार्च की सुबह आरोपी ने वृषाली का पीछा किया और स्कूटी को टक्कर मारकर हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति प्रकाश गावंडे, बिचौलिया मंगेश चुलकार और ड्राइवर मनीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 103(1), 61(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel