अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) की टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में एक भारतीय नागरिक का नाम शामिल किया गया है।
इस आरोपी का नाम Bhadreshkumar Chetanbhai Patel है, जो अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहा है।
FBI ने उसकी गिरफ्तारी या उसके बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की है।
गुजरात में हुआ था जन्म
FBI के अनुसार भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल का जन्म 15 मई 1990 को Viramgam के कांत्रोड़ी इलाके में हुआ था।
बाद में वह काम की तलाश में United States चला गया था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय उसकी उम्र करीब 26 साल थी।

डोनट शॉप में पत्नी की हत्या
यह सनसनीखेज घटना 12 अप्रैल 2015 को Hanover, Maryland में हुई थी।
आरोप है कि भद्रेश कुमार और उसकी पत्नी एक डोनट शॉप में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसने किसी भारी वस्तु से अपनी पत्नी पर कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद फरार
जांच एजेंसियों के मुताबिक हमला इतना खतरनाक था कि पीड़िता को बचने का मौका तक नहीं मिला।
हत्या के बाद आरोपी तुरंत वहां से भाग गया। बाद में उसे आखिरी बार Newark, New Jersey में देखा गया था। इसके बाद से वह लगातार फरार है।
कई गंभीर आरोप दर्ज
अमेरिका के Maryland की अदालत ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों में वारंट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:
-
फर्स्ट डिग्री मर्डर
-
सेकेंड डिग्री मर्डर
-
फर्स्ट डिग्री असॉल्ट
-
सेकेंड डिग्री असॉल्ट
-
खतरनाक हथियार से हमला
-
मुकदमे से बचने के लिए फरार होना
इसके अलावा आरोपी के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया है।
आरोपी को खतरनाक बताया
Federal Bureau of Investigation ने चेतावनी दी है कि भद्रेश कुमार को हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना जा सकता है।
एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को उसके बारे में जानकारी मिले तो तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना दें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel