Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक बड़ी घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका एनर्जी डोमिनेंस की ओर लौट रहा है और Brownsville, Texas में 50 साल में पहली नई अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी खोली जाएगी।
300 बिलियन डॉलर की ऐतिहासिक डील
ट्रंप ने इसे 300 बिलियन डॉलर की ऐतिहासिक डील बताया, जिसे उन्होंने अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा निवेश परियोजनाओं में से एक कहा।
US President Donald Trump posts on Truth Social – "America is returning to REAL ENERGY DOMINANCE! Today, I am proud to announce that America First Refining is opening the FIRST new U.S. Oil Refinery in 50 YEARS in Brownsville, Texas. THIS IS A HISTORIC $300 BILLION DOLLAR DEAL —… pic.twitter.com/XBppHiCQi8
— ANI (@ANI) March 10, 2026
उन्होंने कहा कि यह परियोजना अमेरिकी कामगारों, ऊर्जा क्षेत्र और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए बड़ी जीत साबित होगी।
रिलायंस का किया धन्यवाद
ट्रंप ने इस निवेश के लिए भारत के साझेदारों और Reliance Industries का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह निवेश “अमेरिका फर्स्ट” नीति, आसान परमिट प्रक्रिया और टैक्स में कटौती के कारण संभव हुआ है।
हजारों नौकरियां और आर्थिक असर
ट्रंप के मुताबिक Port of Brownsville के पास बनने वाली यह रिफाइनरी अमेरिकी बाजार को मजबूत करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देगी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से:
-
हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी
-
क्षेत्र में आर्थिक विकास होगा
-
अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा
दुनिया की सबसे साफ़ रिफाइनरी का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे साफ़ और आधुनिक रिफाइनरी होगी।
उनके अनुसार यह परियोजना वैश्विक ऊर्जा निर्यात को बढ़ाने में भी मदद करेगी और अमेरिका की ऊर्जा ताकत को और मजबूत बनाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel