दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार रात झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों झुग्गियां और आसपास की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रात में लगी आग, 23 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
जानकारी के अनुसार, मछली मंडी के पास मटियाला इलाके में यह आग लगी। यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है, जहां बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ियां और छोटी दुकानें हैं।
रात करीब 11:44 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in the fish market in Matiala village. Approximately 300 to 400 slums were destroyed. The cause of the fire is still unclear. The fire department received information about the fire around 11.50 pm. Around 23 fire engines arrived at the scene. The… https://t.co/Q17oCooKyh pic.twitter.com/Wa6WJOCBLT
— ANI (@ANI) March 12, 2026
दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बस्ती के लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की ऊंची लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके।
300–400 झुग्गियां जलकर राख
बताया जा रहा है कि इस आग में करीब 300 से 400 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग
इसी बीच ग्रेटर नोएडा के साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भी भीषण आग लग गई। यह आग डी-79 कलरटैक्स पॉलिमार्क्स कंपनी में लगी, जहां पेंट और थिनर बनाने का काम होता है।
दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू
दमकल विभाग को शाम 4:01 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
स्थिति को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया और कुल आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
लाखों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि कासना इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel