Hyderabad के एक बड़े मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला डॉक्टर बनकर अस्पताल में दाखिल हुई और मरीज के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गई।
इस पूरी घटना का खुलासा अस्पताल में लगे CCTV फुटेज से हुआ है। पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
डॉक्टर की ड्रेस पहनकर अस्पताल में दाखिल
जानकारी के अनुसार महिला ने सफेद डॉक्टर कोट पहन रखा था, जिसकी वजह से अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ को उस पर कोई शक नहीं हुआ।
गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे डॉक्टर समझकर बिना किसी जांच के अंदर जाने दिया। इसके बाद महिला अस्पताल के कई गलियारों में आराम से घूमती नजर आई।
नर्सिंग रूम से उठाया मेडिकल सामान
जांच में सामने आया है कि महिला सबसे पहले नर्सिंग रूम में गई। वहां से उसने कुछ इंजेक्शन और मेडिकल सामान उठा लिया ताकि उसका भेष और असली लगे।
इसके बाद वह एक मरीज के कमरे में पहुंची और वहां से मरीज के सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी के दौरान अस्पताल के किसी भी कर्मचारी को उस पर शक नहीं हुआ।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
चोरी करने के बाद महिला चुपचाप अस्पताल से बाहर निकल गई। बाद में जब अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला डॉक्टर का कोट पहनकर अस्पताल में दाखिल हुई और बिना किसी जांच के अंदर घूमती रही।
अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel