United States के Virginia में स्थित Old Dominion University (ODU) के बिजनेस स्कूल बिल्डिंग में गुरुवार (12 मार्च 2026) को एक भयावह गोलीबारी की घटना सामने आई।
हमलावर Mohamed Bailor Jalloh क्लासरूम में घुसते ही ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए फायरिंग करने लगा। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
छात्रों ने दिखाया साहस, हमलावर को किया ढेर
रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय क्लास में Reserve Officers Training Corps (ROTC) के छात्र मौजूद थे, जो अमेरिकी सेना में कमीशन्ड ऑफिसर बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे।
हमलावर की गोलीबारी के दौरान छात्रों ने बहादुरी दिखाते हुए उसका सामना किया और उसे काबू कर लिया। आत्मरक्षा में एक छात्र ने चाकू से हमला कर हमलावर को मार गिराया।
Earlier today, an armed individual opened fire at Old Dominion University, leaving one person dead and two others wounded. The shooter is now deceased thanks to a group of brave students who stepped in and subdued him – actions that undoubtedly saved lives along with the quick…
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) March 12, 2026
FBI ने बताया आतंकी एंगल
घटना के बाद Federal Bureau of Investigation (FBI) ने पुष्टि की कि आरोपी 36 वर्षीय पूर्व आर्मी नेशनल गार्ड सदस्य था।
जांच में सामने आया कि वह पहले ISIS को मदद करने के मामले में दोषी ठहराया जा चुका था और निगरानी के साथ रिहाई पर था।
FBI के स्पेशल एजेंट Dominic Evans ने कहा कि छात्रों की बहादुरी की वजह से बड़ा नुकसान टल गया।
ROTC इंस्ट्रक्टर की मौत
इस हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान Brandon Shah के रूप में हुई है, जो ODU में ROTC इंस्ट्रक्टर और लेफ्टिनेंट कर्नल थे।
Abigail Spanberger, जो वर्जीनिया की गवर्नर हैं, ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह देशभक्त थे और युवाओं को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करते थे।
आतंकी विचारधारा से प्रभावित था आरोपी
FBI डायरेक्टर Kash Patel ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह मामला आतंकवाद के एंगल से जांच के दायरे में है।
जल्लोह पहले Fort Hood shooting जैसी घटना को दोहराने की योजना बना रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कट्टरपंथी उपदेशक Anwar al-Awlaki के भाषणों से प्रभावित हुआ था।
घटना की जांच जारी
ODU पुलिस प्रमुख Garrett Shelton ने बताया कि सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावर को मृत पाया गया।
फिलहाल पुलिस और FBI घटना की विस्तृत जांच कर रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel