गोवा के पणजी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने कुल 30 में से 27 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि विपक्ष को सिर्फ 3 वार्डों में ही जीत मिली।
इस नतीजे के साथ पणजी नगर निकाय में बीजेपी समर्थित गुट का दबदबा साफ तौर पर दिखाई दिया।
11 मार्च को हुआ था मतदान
पणजी नगर निगम के 30 वार्डों के लिए 11 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और करीब 69.07 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
मतों की गिनती शुक्रवार को पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में की गई, जहां बैलेट पेपर के जरिए हुए चुनाव में बीजेपी समर्थित पैनल को भारी बढ़त मिली।
BJP समर्थित पैनल ने विपक्ष को दी करारी मात
इस चुनाव को बीजेपी समर्थित पैनल और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि परिणामों ने साफ कर दिया कि पणजी में बीजेपी समर्थित गुट की मजबूत पकड़ बरकरार है।
बीजेपी समर्थित गठबंधन का नेतृत्व अतनासियो ‘बाबुश’ मोनसेराते (Atanasio ‘Babush’ Monserrate) ने किया, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।
विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व अमी पंजेकर ने किया
वहीं विपक्ष की ओर से गोवा कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवारों के संयुक्त मोर्चे का नेतृत्व अमी पंजेकर ने किया। इस गठबंधन में उत्पल पर्रिकर जैसे नेता भी शामिल थे।
हालांकि चुनाव परिणामों में विपक्षी गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली और उन्हें सिर्फ 3 वार्डों पर ही जीत हासिल हो सकी। पणजी नगर निगम चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर गोवा की राजनीति में बीजेपी समर्थित गुट की मजबूत स्थिति को दर्शाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत से स्थानीय निकाय स्तर पर बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत होगा।
गोवा नगर निकाय चुनाव में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट
| वार्ड नंबर | विजेता का नाम | पार्टी/पैनल का नाम |
| 1 | युतिका जाम्बौलीकर | बीजेपी |
| 2 | कैरोलिना पीओ | बीजेपी |
| 3 | मार्गेरिडा फर्नांडिस | बीजेपी |
| 4 | रोहित मोंसेरेट | बीजेपी |
| 5 | किशोर शास्त्री | बीजेपी |
| 6 | लोरेना सिलवेस्टर बेंटो | बीजेपी |
| 7 | लियोनिद फ़र्टाडो | अमी पंजेकर |
| 8 | करीना शिरोडकर | बीजेपी |
| 9 | कबीर फिलिप पिंटो मखीजा | बीजेपी |
| 10 | प्रसाद अमोनकर | बीजेपी |
| 11 | तुकाराम चिन्नावर | बीजेपी |
| 12 | वर्षा हरि | बीजेपी |
| 13 | उदय वामन मडकईकर | बीजेपी |
| 14 | प्रजोत संतोष वैगनकर | बीजेपी |
| 15 | शायनी चोपडेकर | बीजेपी |
| 16 | अस्मिता केरकर | बीजेपी |
| 17 | जैक अजीत सुखीजा | अमी पंजेकर |
| 18 | कृष्ण रामदास शिरोडकर | बीजेपी |
| 19 | निकिता नाइक | बीजेपी |
| 20 | शुभम | बीजेपी |
| 21 | मनीषा मानेरकर | बीजेपी |
| 22 | दीक्षा मेनकर | बीजेपी |
| 23 | विद्या सतीश गडकर | बीजेपी |
| 24 | करण यतिन पारेख | बीजेपी |
| 25 | कीर्ति साखलकर | बीजेपी |
| 26 | वसंत अग्रशिकर | बीजेपी |
| 27 | विट्ठल चोपडेकर | बीजेपी |
| 28 | रूपेश रवीन्द्र हालारंकर | बीजेपी |
| 29 | लिबराटा मेंडेस ई अचारी | अमी पंजेकर |
| 30 | सिल्वेस्ट्रे फर्नांडिस | बीजेपी |
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel