बेंगलुरु से सोशल मीडिया की दीवानगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने रील बनाने के लिए ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट किया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को बड़े बॉक्स में बंद कर कूरियर ऑफिस ले जाया गया।
बॉक्स खोलते ही उड़ गए कर्मचारियों के होश
जब कूरियर ऑफिस के कर्मचारियों को बड़े पैकेट पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे खोलकर देखा। अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति बंद मिला, जिससे ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
बॉक्स के अंदर बंद बुजुर्ग की हालत ठीक नहीं थी और उन्हें सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।
रील के लिए किया खतरनाक स्टंट
पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे मामले में एक महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे। उन्होंने महिला के पिता को ही बॉक्स में बंद कर दिया था।
सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' की भूख और रील बनाने का भूत किस कदर लोगों पर सवार है, इसकी बानगी बेंगलुरु में देखने को मिली.
जहां सोशल मीडिया रील के लिए 'इंसानी पार्सल' का स्टंट करने की कोशिश ने एक कूरियर ऑफिस में हड़कंप मचा दिया.
इस घटना में एक महिला, उसका पति, उसकी सास और देवर शामिल… pic.twitter.com/zh2P1VnzJU
— One India News (@oneindianewscom) March 18, 2026
परिवार का दावा था कि वे रमजान और उगादी के दौरान भीड़ पर एक रील बनाना चाहते थे, जिसमें यह दिखाया जाए कि त्योहारों में यात्रा इतनी मुश्किल है कि इंसान को ‘कूरियर’ से भेजना पड़े।
पुलिस ने लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में परिवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा वीडियो जारी किया।
पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर परिवार को छोड़ दिया और भविष्य में ऐसे जानलेवा स्टंट न करने की हिदायत दी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel