रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है।
अलेक्जेंडर स्टब और मार्क कार्नी के बीच इस भारतीय फिल्म को लेकर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मॉर्निंग वॉक में ‘धुरंधर’ पर चर्चा
फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी लंदन के हाइड पार्क में जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बातचीत होती दिख रही है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री: भारत दौरे के बाद आपका इंस्टाग्राम कैसा रहा?
फिनलैंड के राष्ट्रपति: जब मैंने बताया कि मैंने 'धुरंधर' देखी है, तो वह ज़बरदस्त हो गया। 🔥
Dhurandhar | Finland President Alexander Stubb | Finland | India | Bollywood | Instagram | Social Media pic.twitter.com/rLMbVG6BHk
— One India News (@oneindianewscom) March 17, 2026
इंस्टाग्राम पर बढ़ी लोकप्रियता
वीडियो में कार्नी, स्टब से भारत में उनकी इंस्टाग्राम लोकप्रियता के बारे में पूछते हैं। इस पर स्टब बताते हैं कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद उनके रिएक्शन को भारत में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है और इसमें दिखाए गए आतंकवाद और खुफिया अभियानों जैसे विषय “बिल्कुल भी हल्के नहीं हैं।”
भारत दौरे से पहले देखी थी फिल्म
स्टब ने अपने मुंबई दौरे के दौरान भी फिल्म का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि भारत आने से पहले अपने बेटे की सलाह पर उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी थी और इसकी कहानी उन्हें काफी पसंद आई।
उन्होंने मजाक में कहा था कि वह खुद को फिल्म की कहानी का हिस्सा मानते हैं और इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और भारतीय सिनेमा के इस अनोखे मेल की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel