पुणे के इंदापुर तालुका में बुधवार रात लगभग 9:30 बजे अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच विदर्भ और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में गरज, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने किसानों और आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। विदर्भ और पुणे में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों को फसलों के नुकसान का डर है।
पुणे के भादलवाडी में एक नारियल के पेड़ पर आसमानी बिजली गिरने से पेड़ जलकर राख हो गया। इसी तरह, शेगांव (बुलढाणा) के वेंकटेश नगर इलाके में एक ऊंचे पेड़ पर बिजली गिरने से वह भी कुछ ही पलों में जलकर राख हो गया। इन घटनाओं को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शेगांव, खामगांव, मलकापुर, नंदुरा और जलगांव जामोद समेत कई क्षेत्रों में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश, तूफान और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। किसानों को अपने अनाज, बागों और सब्जियों की फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel