जयपुर में भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल पर 207 नई रोडवेज बसों का उद्घाटन किया। इस पहल से राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान स्थापना दिवस और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि राजस्थान स्थापना दिवस अब हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा, जो रेवती नक्षत्र और इंद्र योग के साथ विशेष महत्व रखता है।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma says, "First of all, I would like to wish a very Happy Rajasthan Establishment Day to the 80 lakh people of Rajasthan. I also extend my wishes for the Hindu New Year… In Vidhan Sabha, we decided that Rajasthan, the… https://t.co/UFF9MfoVaV pic.twitter.com/nprAih6BTc
— ANI (@ANI) March 19, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में राज्य ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
सरकार की यह पहल न केवल परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि प्रदेश के विकास को भी नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि राज्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel