उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1 लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी शहजाद को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर गोकशी, हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 44 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) देर रात शहजाद गोकशी की वारदात को अंजाम देने निकला था। सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आज दिनांक 18.03.2026 को #DIG_SRR श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनपद सहारनपुर के थाना मीर्जापुर एवं थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 लाख रुपये के इनामी गौतस्कर शहजाद के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ तथा पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने के संबंध में एस0बी0डी0 जिला… pic.twitter.com/QOulqhyHdG
— DIG RANGE SAHARANPUR (@digsaharanpur) March 18, 2026
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शहजाद को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इलाज के दौरान आरोपी शहजाद की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, करीब 40 वर्षीय शहजाद एक कुख्यात अपराधी था और लंबे समय से वांछित चल रहा था। वह पेशेवर तरीके से गोवंश तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल था।
पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel