नरेंद्र मोदी ने सोमवार (23 मार्च 2026) को TV9 भारतवर्ष समिट में हिस्सा लेते हुए मौजूदा वैश्विक हालात और भारत की भूमिका पर विस्तार से अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध और तनाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा, “विश्व युद्ध जैसी गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। दुनिया युद्ध के कारण उलझी हुई है और इसका असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। ऐसे समय में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।”
उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि भारत आज तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था है और चुनौतियों से भागने के बजाय उनका सामना करता है।
“हम भारत के साथ हैं”
मिडिल ईस्ट के तनाव पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज जब दुनिया कई खेमों में बंटी है, तब भारत ने सभी देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं। जो लोग पूछते हैं कि भारत किसके साथ है, उनका जवाब है—हम भारत के साथ हैं, हम शांति और संवाद के साथ हैं।”
India continues to move forward with confidence and capability! pic.twitter.com/361dbT8PhL
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
कोरोना के बाद चुनौतियों का दौर
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में कोरोना महामारी के बाद लगातार चुनौतियाँ बढ़ी हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास ने देश को हर संकट से बाहर निकाला है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पेट्रोल संकट जैसी स्थिति पैदा हुई थी।
उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए ऑयल बॉन्ड जारी किए, जिसका बोझ आज भी देश उठा रहा है। हमारी सरकार को इन बॉन्ड्स के कारण 1.48 लाख करोड़ की जगह 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा चुकाने पड़े।”
India has turned every challenge into an opportunity for success. pic.twitter.com/tRXfv3qrRo
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि आज वे बयानबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन इन मुद्दों पर चुप रहते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel