उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान समीर उर्फ शूटर, शिवराज और समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों के ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों की फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन पाकिस्तान भेजने के लिए किया जा रहा था।
सोलर CCTV से जासूसी का खुलासा
जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने दिल्ली और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सोलर ऊर्जा से चलने वाले CCTV कैमरे लगाए थे।
इन कैमरों की ऑनलाइन लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी, जिससे संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त व गोपनीय सूचनाएं/डाटा विदेश भेजने वाले कुल 3 अभियुक्त गिरफ्तार , 3 मोबाइल फोन बरामद ।
बाइट-श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय@Uppolice pic.twitter.com/ZXn9y24eBx
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) March 24, 2026
50 और लोकेशन पर थी नजर
पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल के अनुसार, यह नेटवर्क 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे कैमरे लगाने की योजना बना रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग को पाकिस्तान से फंडिंग और ट्रेनिंग मिल रही थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई युवाओं को इस नेटवर्क से जोड़ा गया था।
NIA को सौंपा जा सकता है मामला
इस केस में अब तक समीर, गणेश गिरी, विवेक राय और गगन प्रजापति समेत कुल 21 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए यह केस जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर किया जा सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel