उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया है, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना ईद के दिन की है, जिसमें कुछ युवकों और बच्चों द्वारा प्रतिमा के साथ अशोभनीय हरकतें की गईं। वीडियो में कुछ लोग प्रतिमा के साथ अभद्रता करते और अनुचित व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
Brigadier Rudra Pratap Singh was visionary but still not visionary enough to imagine this
Gandhi ji would be so sad to see this 😢 pic.twitter.com/PA3tGzyKzF
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) March 24, 2026
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है।
ये विडियो बरेली का बताया जा रहा है जिसमे साफ साफ चेहरे और उनके द्वारा किया हुआ हरकत दिखाई दे रहा है pic.twitter.com/lXCkerzYAT
— पंडित नितेश पाण्डेय (@IAMINDIAN345) March 24, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए Bareilly Police ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस घटना को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता व्यक्त की जा रही है, खासकर बच्चों के व्यवहार और उन्हें मिल रही सामाजिक शिक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel